Site icon Khabribox

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027: हाईस्कूल और इंटर के लिए चल रहीं आवेदन प्रक्रिया, देखें जरूरी अपडेट

रामनगर: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देखें तिथि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भरने व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। वहीं सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त, 2026 है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र विद्यालय द्वारा बोर्ड कार्यालय को भेजने की अंतिम तिथि 24 अगस्त, 2026 तय की गई है।


​ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

​इस संबंध में बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने स्पष्ट किया है कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। प्रत्येक विद्यालय को अपने पोर्टल के माध्यम से अपने संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों का विवरण ऑनलाइन भरना होगा। स्कूलों द्वारा डेटा सबमिट करने के बाद उसे बोर्ड कार्यालय को ऑनलाइन भेजा जाएगा, जहाँ बोर्ड स्तर पर प्राप्त आवेदनों की गहन जांच की जाएगी।

Exit mobile version