Site icon Khabribox

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह के किया टॉप, इंटर में देहरादून की अनुष्का राणा रही टाॅपर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। आज 19 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है।

उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे उत्तराखंड बोर्ड के रिजल्ट की घोषित किया गया। आज ही साल 2024 का परीक्षाफल सुधार द्वितीय परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। जिसमे हाईस्कूल में बागेश्वर के करन सिंह 99.20 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर रहे। वहीं देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की टॉपर रही। 10वीं के रिजल्ट में इस बार 90.77 फीसदी छात्र पास हुए हैं। इसके अलावा इंटरमीडिएट में 83.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

देखें वेबसाइट

बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 113688, इंटरमीडिएट में 109699 विद्यार्थी शामिल हुए थे। पूरे राज्य में कुल 1,245 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

Exit mobile version