Site icon Khabribox

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम: होनहारों का डंका, अल्मोड़ा के सौरभ और वेदांत ने फहराया सफलता का परचम, 24 छात्र स्टेट मेरिट में शामिल





अल्मोड़ा: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आज शनिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।


विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन


जिसमें अल्मोड़ा जिले के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जिले के कुल 24 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।‌ हाईस्कूल परीक्षा में नव प्रभात बसभीड़ा (चौखुटिया) के छात्र सौरभ कुमार ने 96% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम और प्रदेश की मेरिट सूची में 8वां स्थान हासिल किया है।

• ​द्वितीय स्थान: विवेकानंद विद्या मंदिर रानीधारा की आरुषी बनौला (95.40%)।

• ​तृतीय स्थान: सरस्वती वीआईसी ताड़ीखेत के नीरज पपनै (94.20%, प्रदेश में 17वां स्थान)।


इंटरमीडिएट: वेदांत पपनै बने जिला टाॅपर


​इंटरमीडिएट में आर्य इंटर कॉलेज देघाट के वेदांत पपनै ने 96.20% अंकों के साथ जिले में टॉप किया है। उन्होंने प्रदेश की वरीयता सूची में छठा स्थान प्राप्त किया।

• ​द्वितीय स्थान: विवेकानंद इंटर कॉलेज रानीधारा के प्रियांशु पाठक (95.40%, प्रदेश में 10वां स्थान)।

• ​तृतीय स्थान: इसी विद्यालय के राहुल रौतेला (94.80%, प्रदेश में 13वां स्थान)।


हाईस्कूल टॉप-3 (जिला स्तर)


• ​सौरभ कुमार (96.00%) – नव प्रभात बसभीड़ा, चौखुटिया

• ​आरुषी बनौला (95.40%) – विवेकानंद विद्या मंदिर, रानीधारा

• ​नीरज पपनै (94.20%) – सरस्वती विविआईसी, ताड़ीखेत


इंटरमीडिएट टॉप-3 (जिला स्तर)


• ​वेदांत पपनै (96.20%) – आर्य इंटर कॉलेज, देघाट

• ​प्रियांशु पाठक (95.40%) – विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा

• ​राहुल रौतेला (94.80%) – विवेकानंद इंटर कॉलेज, रानीधारा


राइंका (GIC) कमलेश्वर के टॉपर


• ​हाईस्कूल: मनीष स्यूनरी (426 अंक)

• ​इंटरमीडिएट: अर्चना आर्या (389 अंक)

Exit mobile version