Site icon Khabribox

उत्तराखंड: गंगनहर में डूबकर लापता हुए दो युवकों के शव बरामद


रूड़की गंगनहर में डूबकर लापता हुए सहारनपुर निवासी दो युवकों के शव बरामद हो गए हैं। हादसा आठ फरवरी की सुबह को हुआ था। जिसके बाद अब बुधवार को दोनों शव बरामद हुए हैं। एक शव आसफनगर झाल के पास मिला है, जबकि दूसरा लिब्बरहेड़ी गांव के पास मिला।

दो शव बरामद-

जानकारी के अनुसार उत्‍तर प्रदेश राज्‍य के सहारनपुर के अम्बाला रोड स्थित सुभाष नगर निवासी दो भाई रोहित, मोहित आहूजा अपने दोस्त मोहित सचदेवा निवासी सुभाषनगर के साथ सात फरवरी को घर से घूमने के लिए निकले थे। तीनों आठ फरवरी की सुबह रुड़की में सोलानी पार्क के समीप गंगनहर पर घूम रहे थे। इसके बाद तीनों यहां पर सेल्फी लेने लगे, तभी उनमें से एक का पैर फिसल गया। दूसरा भी उसे बचाने गया और वह भी डूब गया। जिसके बाद से टीम उनकी तलाश कर रही थी।

Exit mobile version