उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में एक मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक की पहचान गोविंद (24) निवासी रतनपुर मदनापुर, शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है, जो सिडकुल की एक निजी कंपनी में काम करता था। वह यहां अपने दो भाइयों के साथ किराए पर रह रहा था। सोमवार सुबह करीब 10 बजे सिडकुल चौकी प्रभारी जीसी भट्ट को सूचना मिली कि सूनसान क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।