Site icon Khabribox

उत्तराखंड: फिल्म की शूटिंग के लिए आज देहरादून आएंगे बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार


उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में बहुत सी फिल्में बनी हुई है। जिसके बाद अब बालीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में करने वाले है।

उत्तराखंड में रतनासन की शूटिंग-

बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए आज यानि सोमवार को देहरादून पहुंचेंगे। जिसमें 1 फरवरी को मसूरी और इसके बाद देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रतसासन की रीमेक की शूटिंग देहरादून, मसूरी, धनौल्टी आदि क्षेत्रों में 15 दिनों तक चलेगी।

Exit mobile version