Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ हेली सेवा के दूसरे चरण की बुकिंग शुरू, हेलीपैड पर भी मिलेगा काउंटर, जानें

उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग का दूसरा चरण शुरू हो चुका है।

टिकटों की बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) द्वारा 30 सितंबर तक के 15 दिनों के लिए खोले गए कुल 9,000 टिकटों में से पहले दिन देर शाम तक 55 प्रतिशत यानी 5,000 से अधिक टिकट बुक हो गए थे। यात्रियों की सुविधा और आपात स्थिति के लिए यूकाडा ने इस बार 10 प्रतिशत टिकट ‘ओवर द काउंटर’ (हेलीपैड पर) उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। इस संबंध में यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन ने बताया कि हेलीपैड पर बने काउंटरों से अपरिहार्य परिस्थितियों में तीर्थयात्री सीधे भी टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

Exit mobile version