Site icon Khabribox

उत्तराखंड ब्रेकिंग: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक बरकरार, कल भी होगी सुनवाई

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल हाईकोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक जारी रखी है। पंचायत चुनाव सम्बन्धी सभी याचिकाओं की सुनवाई के लिए आज 26 जून का दिन भी निर्धारित किया गया था।

बरकरार रखी रोक

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुरूवार को भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर रोक बरकरार रखी है। कल शुक्रवार को भी सुनवाई जारी रहेगी। आज सुनवाई के दौरान सरकार ने रोटेशन चार्ट न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Exit mobile version