Site icon Khabribox

उत्तराखंड ब्रेकिंग: इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, तिथि घोषित


आज 5 फरवरी है। आज बसंत पंचमी का त्योहार है। इस शुभ अवसर पर आज नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में सादे धार्मिक समारोह में पूजा अर्चना तथा पंचाग गणना पश्चात राज परिवार, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत की उपस्थिति में धर्माचार्यों द्वारा पंचाग गणना के पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गयी।

इस दिन खुलेंगे बदरीनाथ कपाट-

जिसमें इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 8 मई को प्रात: 6 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे। जबकि गाडू घड़ा (तेलकलश यात्रा) की तिथि 22 अप्रैल शुक्रवार है। जिसके बाद अब उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो गई है।

Exit mobile version