Site icon Khabribox

उत्तराखंड ब्रेकिंग: रूद्रप्रयाग के अलकनंदा नदी में गिरा यात्रियों से भरा वाहन, 7 का रेस्क्यू, 11 लापता, रेस्क्यू अभियान जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां घोलतीर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई।

नदी में समाया वाहन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब यात्रियों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर उफनती अलकनंदा नदी में गिर गई। यह घटना बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोलतीर के पास हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक एक शव बरामद किया गया है। 7 लोंगो का रेस्क्यू कर लिया गया गया है जबकि अभी भी 11 लोग लापता है । संभावना जताई है कि वाहन में कुल 18 से 19 यात्री सवार थे। यह वाहन बदरीनाथ हाईवे पर यात्रा कर रहा था, और सवार यात्री किसी धार्मिक यात्रा पर थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Exit mobile version