Site icon Khabribox

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां गहरी खाई में गिरा सवारियों से भरा वाहन, 12 की मौत की खबर, कई घायल


उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यह हादसा आज सुबह राजधानी देहरादून के विकास नगर में हुआ। जब सवारियों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई।

खाई में गिरा वाहन-

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई यूटिलिटी वाहन में 19 लोग सवार थे। यह हादसा बाइला-बुराइला संपर्क मोटर मार्ग पर हुआ । जब वाहन 300 मीटर आगे चलकर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।  इस हादसे में 12 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। वही बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। वही स्थानीय लोग ही अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। घटना की सूचना से राजस्व और थाना पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। 

Exit mobile version