Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बहन से मिलने पहुंचे भाई की घर की छत से गिरकर मौत

बहन से मिलने पहुंचे भाई की घर की छत से गिरने पर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घर की छत से पैर फिसलने के दौरान  जमीन में जा गिरा युवक

टनकपुर से दु:खद खबर सामने आई है। घर की छत से गिरकर पिथौरागढ़ के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार मुवानी, पिथौरागढ़ निवासी 39 वर्षीय उमेद राम पुत्र कालूराम अपनी बहन से मिलने गैड़ाखाली आया था। घर की छत से पैर फिसलने के दौरान युवक जमीन में जा गिरा। जिसे तुरंत उपजिला अस्पताल लाया गया।

अस्पताल ले जाने से पहले हुई मौत

डॉ०आफताब आलम ने बताया कि युवक की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई थी। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Exit mobile version