Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कलयुगी मां की हैवानियत, पैदा हुई नवजात बच्ची को दी दर्दनाक मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है‌। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बच्ची की हत्या कर दी।

महिला ने की नवजात की हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली के नंदानगर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक विधवा महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला के पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसके तीन बच्चे हैं। महिला ने इसकी भनक किसी को नहीं लगने दी। लेकिन गांव की महिलाओं को उस पर शक हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और गुरुवार को पुलिस गांव पंहुची। जिसके बाद महिला से पूछताछ की। पूछताछ में महिला ने नवजात को गोबर में दबाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नवजात का शव पास में गोबर के ढेर के अंदर से बरामद कर लिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर भेज दिया। वहीं अब पुलिस नवजात के पिता की तलाश कर रही है।

Exit mobile version