उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून की BSS मटेरियल कंपनी ने अपनी नई AI-आधारित ऑटोनॉमस लीथल वेपन सिस्टम, नेगेव LMG का परीक्षण किया है।
भारतीय सेना और देहरादून की BSS मटेरियल कंपनी ने मिलकर किया परीक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ऑटोनॉमस लीथल वेपन सिस्टम, नेगेव LMG का परीक्षण 14000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। यह परीक्षण सफल रहा। भारतीय सेना के साथ मिलकर यह परीक्षण किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका उद्देश्य हथियार की कार्यक्षमता और सटीकता का आकलन करना था। इस हथियार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लगा है, जो दुश्मनों को पहचान सकता है। जो खुद से फायर कर सकता है। यह तकनीक भविष्य के युद्धों में, खासकर सीमा क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है।
खास है खासियत
यह दुनिया की खतरनाक मशीन गन में से एक है। इसका वजन 7.65 kg है। इसमें 5.56x45mm नाटो मैगजीन लगती है। यह गैस ऑपरेटेड रोटेटिंग बोल्ट तकनीक पर काम करती है। साथ ही यह एक बार में 850 से 1050 राउंड प्रति मिनट की दर से फायर करती है। इस मशीन गन की फायरिंग रेंज 300 से 1000 मीटर होती है। वही अधिकतम 1200 मीटर तक फायर कर सकती है।