Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से प्रस्तावित है उत्तराखंड का बजट सत्र 2025-26, 200 से अधिक हित धारकों से लिए सुझाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में फरवरी में उत्तराखंड का बजट सत्र 2025-26 आयोजित होगा।

फरवरी में प्रस्तावित है बजट सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी के बीच प्रस्तावित किया गया है। साथ ही जानकारी दी कि जनहित की भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा।

लिए सुझाव

आगे बताया कि राज्य के विभिन्न वर्गों – व्यापारी, किसान, लघु उद्योग, शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए हैं। इन महत्वपूर्ण सुझावों को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है।

Exit mobile version