Site icon Khabribox

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के 3,922 रिक्त पदों पर बजा उपचुनाव का बिगुल, 12 अक्टूबर को मतदान और 14 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

​उत्तराखंड: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त चल रहे 3,922 पदों पर उपचुनाव की तिथियों की घोषणा हो गई है। जिसमें राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद शनिवार को संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों ने भी उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
​
अधिसूचना जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार को छोड़कर राज्य के शेष 12 जिलों में पिछले वर्ष पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे, लेकिन विभिन्न कारणों से बड़ी संख्या में पद रिक्त रह गए थे। आयोग के अनुसार उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी, 12 अक्टूबर को मतदान होगा और 14 अक्टूबर को मतगणना के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
​देखें उपचुनाव का पूरा कार्यक्रम

• ​नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि: 30 सितंबर व 1 अक्टूबर (सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक)
• ​नामांकन पत्रों की जांच: 3 अक्टूबर (सुबह 10:00 बजे से)
• ​नाम वापसी की अंतिम तिथि: 4 अक्टूबर (सुबह 10:00 से अपराह्न 3:00 बजे तक)
• ​चुनाव चिह्न आवंटन: 5 अक्टूबर
• ​मतदान की तिथि: 12 अक्टूबर (सुबह 8:00 से शाम 5:00 बजे तक)
• ​मतगणना व परिणाम: 14 अक्टूबर (सुबह 8:00 बजे से)
​
​इन पदों पर उपचुनाव

​प्रदेशभर में कुल 3,904 ग्राम पंचायत सदस्य, 26 ग्राम प्रधान और 9 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पदों पर चुनाव होना है।
• ​पौड़ी: 1103 ग्राम पंचायत सदस्य, 8 ग्राम प्रधान
• ​अल्मोड़ा: 858 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​टिहरी: 529 ग्राम पंचायत सदस्य, 4 ग्राम प्रधान, 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​पिथौरागढ़: 284 ग्राम पंचायत सदस्य, 2 ग्राम प्रधान
• ​चमोली: 279 ग्राम पंचायत सदस्य, 6 ग्राम प्रधान, 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​नैनीताल: 207 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 ग्राम प्रधान, 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​उत्तरकाशी: 199 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 ग्राम प्रधान, 2 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​ऊधम सिंह नगर: 108 ग्राम पंचायत सदस्य
• ​रुद्रप्रयाग: 107 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 ग्राम प्रधान
• ​चंपावत: 90 ग्राम पंचायत सदस्य
• ​देहरादून: 65 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​बागेश्वर: 61 ग्राम पंचायत सदस्य, 1 क्षेत्र पंचायत सदस्य
• ​हरिद्वार: 14 ग्राम पंचायत सदस्य, 3 ग्राम प्रधान

Exit mobile version