Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 33 यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार की देर शाम ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।

देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडियाला में हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर शाम सड़क हादसा हुआ । देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडियाला में यात्रियों से भरी बस पलट गई । वाहन में 33 लोग सवार थे । जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई बाकी अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है ।

Exit mobile version