Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां हाइवे पर पलटी आईटीबीपी के जवानों से भरी बस, मचा हड़कंप

उत्तराखंड से जुडी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के टिहरी जिले में हाईवे पर आईटीबीपी के जवानों से भरी बस पलट गई।

सभी जवान सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नरेंद्रनगर से लगभग 25 किलोमीटर टिहरी की ओर ताछिला नामक स्थान पर शनिवार को आईटीबीपी की बस पलट गई। ब्रेक फेल होने के कारण बस अनियंत्रित हुई और पलट गई। बस में 38 आईटीबीपी के जवान सवार थे। जिनमें से 7 जवान घायल बताए गए हैं। जवानों को 108 की मदद से नरेंद्रनगर उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। सभी सुरक्षित है।

Exit mobile version