Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चंपावत सीट पर उप-चुनाव तिथि की घोषणा, इस दिन आएंगे परिणाम, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए छोड़ी गई चंपावत सीट पर उप-चुनाव की घोषणा हो गई है।

3 जून को आएंगे परिणाम-

इस संबंध में चंपावत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है सोमवार शाम चंपावत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई। इस अधिसूचना के अनुसार 11 मई तक नॉमिनेशन किया जाएगा। 17 मई को तक नाम वापसी का समय रहेगा और 31 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। 3 जून को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी।

चंपावत सीट पर उपचुनाव-

चंपावत विधानसभा सीट पर उप-चुनाव में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रत्याशी होंगे। पुष्कर सिंह धामी के लिए ये सीट कैलाश गहतोड़ी ने खाली की है। उन्होंने 21 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद इस सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। वहीं इस सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

Exit mobile version