Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, सहकारिता से लेकर बदरीनाथ मास्टर प्लान तक कई अहम फैसलों पर लगी मुहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज बुधवार को‌ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की एक बैठक आयोजित हुई।

कैबिनेट बैठक का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में सहकारिता, पशुपालन, डेयरी और पर्यटन से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
📌📌📌सहकारिता विभाग में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक ऑडिट कराने के निर्णय पर मुहर। इस कार्य के लिए उप निबंधक (ऑडिट) लेवल-11 का पद सृजित किया गया है, जो पांच वर्ष की अवधि के लिए प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। 
📌📌📌बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण कार्यों को हरी झंडी। इसके अंतर्गत दीवारों पर कलात्मक चित्रण (आर्टवर्क) किया जाएगा, जिसमें आईएसबीटी की दीवारें भी शामिल होंगी।
📌📌📌पशुधन प्रसार अधिकारियों के 429 रिक्त पदों को भरने की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है। इनके लिए पूर्व में निर्धारित दो वर्ष की प्रशिक्षण अवधि को घटाकर एक वर्ष करने का निर्णय लिया गया है।
📌📌📌पशुपालन विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय में अनुसूचित जाति के लाभार्थियों को मिलने वाली 90% सब्सिडी वाली गाय योजना को डेयरी विभाग की ‘गंगा गाय योजना’ के साथ मर्ज करने की मंजूरी। सामान्य वर्ग पर सब्सिडी पर अगली कैबिनेट बैठक में निर्णय होगा।

Exit mobile version