Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक का स्थान बदला: अक्टूबर में इस जिले में जुटेगा धामी मंत्रिमंडल, प्रदेश के विकास के लिए लिए जाएंगे अहम फैसले

उत्तराखंड: आगामी विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच प्रदेश सरकार पूरी तरह सक्रिय मोड में है। इसी कड़ी में राज्य मंत्रिमंडल की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक आगामी चार अक्टूबर आयोजित होने वाली है।

बैठक का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र चंपावत के बनबसा स्थित एनएचपीसी (NHPC) परिसर में आयोजित की जाएगी। यह पहली बार होगा, जब चंपावत जिले के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब राज्य मंत्रिमंडल की औपचारिक बैठक यहां होने जा रही है। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्य से जुड़े कई बड़े नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार इस ऐतिहासिक बैठक के जरिए पूरे प्रदेश और खासकर कुमाऊं क्षेत्र को विकास का एक मजबूत संदेश देने की तैयारी में है।

Exit mobile version