Site icon Khabribox

उत्तराखंड: आज सीएम की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में आज सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विधानसभा सत्र से पहले कैबिनेट बैठक आयोजित होगी।

आज होगी कैबिनेट बैठक

मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पेश करने पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर रखे जाने वाले वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट पेश करने पर फैसला हो सकता है। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास से महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

Exit mobile version