Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का आकस्मिक निधन

उत्तराखंड से जुड़ी दुःखद खबर सामने आई है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का बागेश्वर के जिला अस्पताल में निधन हो गया  है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे । जिसके बाद 65 की उम्र में आज उनका निधन हो गया।

स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती में किया था प्रतिभाग

परिवहन व समाज कल्याण मंत्री चंदन दास के निधन की दुखद खबर सामने आई है। परिवहन मंत्री लंबे समय से बीमार थे लेकिन इस बीच कुछ तबियत सुधरती दिखने के बाद वह विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर रहे थे । बीते दिन अल्मोड़ा में भी उन्होंने स्व. हेमवती नन्दन बहुगुणा की 104वीं जयंती पर  प्रतिभाग किया था ।

स्वर्गीय आत्मा के लिए प्रार्थना की

आज उनकी तबियत अचानक बिगड़ने के बाद वह जिला अस्पताल में भर्ती थे और उनका निधन हो गया । वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा भी उनकी निधन की सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे। सीएम धामी ने भी उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त कर स्वर्गीय आत्मा के लिए प्रार्थना की है।


यहां से हुई राजनीतिक करियर की शुरुवात

दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्गीय दास को संगठन में बेहतर तालमेल और जनाधार के लिए जाना जाता है। इन्होंने 1980 से राजनीति जीवन की शुरुआत की ।इससे पूर्व एमबी डिग्री कॉलेज हल्द्वानी में बीए प्रथम वर्ष में निर्विरोध संयुक्त सचिव बने थे।1997 में नगर पालिका बागेश्वर के निर्दलीय अध्यक्ष बने थे। 2006 में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की प्ररेणा पर भाजपा में शामिल हुए थे।2007, 2012, 2017 और 2022 में चौथी बार वह 12,000 वोट के अंतर से जीते।
  


Exit mobile version