Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद मामला: SIT ने तेज की जांच, लिया जाएगा वाइस सैंपल


​

उत्तराखंड: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद में विशेष जांच दल (SIT) ने अपनी जांच प्रक्रिया तेज कर दी है।

जांच जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक SIT अब मंत्री द्वारा दिए गए बयानों की सत्यता जांचने में जुटी है और इसी आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए SIT जल्द ही मंत्री के स्टाफ के बयान दर्ज कर सकती है। आरोप है कि गिरधारी लाल साहू ने मंत्री के स्टाफ के सामने ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। SIT का मुख्य प्रयास शिकायत में लगाए गए आरोपों, दर्ज बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान कर पूरी स्थिति को स्पष्ट करना है।

​लिया जाएगा ‘वाइस सैंपल’

इस पूरे प्रकरण में एक कथित आडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। आडियो की सत्यता जांचने के लिए SIT जल्द ही वाइस सैंपल (आवाज का नमूना) लेने की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए गिरधारी लाल साहू को औपचारिक नोटिस भेजकर वाइस सैंपल की प्रक्रिया पूरी करने हेतु अदालत में बुलाया जाएगा। वाइस सैंपल मिलने के बाद उसका आडियो से मिलान कराया जाएगा।

Exit mobile version