Site icon Khabribox

उत्तराखंड: झांसी से गिरफ्तार हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू, इतने मुकदमों का है आपराधिक इतिहास, जांच जारी

​
उत्तराखंड: रोशनी और खुशियों के त्योहार दीपावली पर जहां हर तरफ दीप जलेंगे, वहीं उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी को इस बार त्योहार जेल की सलाखों के पीछे बिताना होगा।

पुलिस की कार्यवाही

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून पुलिस ने उन्हें झांसी से गिरफ्तार किया है। जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उनके साथ उनके भतीजे सत्येंद्र राठौड़ को भी बरेली से हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पप्पू गिरधारी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने झांसी के ग्वालियर रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया और देहरादून ले आई। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरधारी लाल साहू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलवा और रंगदारी समेत 44 संगीन मुकदमे दर्ज हैं। वह बरेली में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी नामजद रह चुके हैं।

कर रही जांच

​गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने साहू के व्यावसायिक साम्राज्य पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वर्तमान में जांच एजेंसियां उनकी चार कंपनियों के दस्तावेज, बैंक खातों के वित्तीय लेनदेन और आयकर रिटर्न (ITR) की गहन जांच कर रही हैं। मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) आगे की पूछताछ के लिए न्यायालय से साहू की पुलिस कस्टडी रिमांड लेने की तैयारी में है।

Exit mobile version