उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में 14 जुलाई को उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा आयोजित हुई।
नवंबर में होगी परीक्षा
जिसके बाद 24 जुलाई को इसकी आंसर की आई थी और 30 जुलाई तक उम्मीदवारों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड पीसीएस प्री परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा फीस जमा करने के लिए आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.inपर जा सकते हैं। उत्तराखंड पीसीएस की मेन्स परीक्षा 16 नवंबर 2024 से 19 नवंबर 2024 तक आयोजित होगी। वहीं उत्तराखंड पीसीएस-2024 मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू होगी। आयोग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।