Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

दो लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चमोली जिले के कुलसारी-ढालू-मोणा मोटर मार्ग पर बीते कल रविवार को एक कार गहरी खाई में गिर गई। यह दोपहर करीब डेढ़ बजे  हुआ। जब एक ऑल्टो कार (नंबर UK 11TA 3880) गुमता टनोली तोक के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दर्शन राम (54 वर्ष), पुत्र स्तुती राम, निवासी ग्राम पास्तोली, थराली दिनेश चन्द्र जोशी (60 वर्ष), पुत्र बलराम जोशी, निवासी ग्राम नैल, थराली के रूप में हुई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Exit mobile version