Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पूर्णागिरी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, घायल


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ टनकपुर में पूर्णागिरी दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

खाई में गिरी कार-

जानकारी के अनुसार बुधवार को लखनऊ से आए दंपति जोड़े ने मां पूर्णागिरि के दर्शन किए। माता के दर्शन करने के बाद दोनों घर की ओर वापस लौट रहे थे। इस बीच उनकी कार संख्या यूपी 32 एमए 7972 अचानक अनियंत्रित होकर गैड़ाखाली के पास खाई में गिर गई। जिसमें सवार दंपति लक्ष्मी (31) पत्नी प्रशांत श्रीवास्तव और प्रशांत (35) पुत्र विजय श्रीवास्तव निवासी लखनऊ घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया। कार में सवार दंपति को हल्की चोटें आई हैं। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है।

Exit mobile version