Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चालक को नींद की झपकी आने पर पलटी कार, बुजुर्ग महिला की मौत

सड़क हादसे से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहां पुरकाजी हाइवे पर चालक को नींद की झपकी आने पर कार पलटने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

हरिद्वार से आ रहा था परिवार-

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हरिद्वार से यह परिवार वापस लौट रहा था। कार को किशन अरोडा चला रहे थे। कार चलाते समय शाम करीब 5 बजे चालक को नींद की झपकी आई और इसके बाद उनकी कार संख्या डीएल 10 सीएल -5896 पुरकाजी हाइवे पर पलटे खाते हुई एक खेत में पलट गई। इस हादसे में कार चला रहे किशन अरोड़ा व उनकी पत्नी अमृत अरोड़ा व शांति देवी और प्रमिला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने शांति देवी (90) पत्नी धर्मपाल अरोड़ा को मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version