Site icon Khabribox

उत्तराखंड: खाई में जा समाई कार, एक की मौत, तीन की हालत नाज़ुक

हरिद्वार हाईवे पर तारोवाला पुल के समीप पर्यटकों से भरी एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा समाई। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दिल्ली के पर्यटक सवार थे। इसमें से एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।

दिल्ली से ऋषिकेश घुमने जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक दिल्ली करोलबाग निवासी पवन, राहुल, सुनील और गाजियाबाद निवासी सोनू दिल्ली से ऋषिकेश की तरफ घूमने आ रहे थे तभी अचानक हरिद्वार हाइवे पर तारोवाला पुल के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में गिर गई।हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर नगर कोतवाल राकेंद्र कठैत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को कार से निकाला। पवन की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि उसके अन्य साथी राहुल, सुनील व गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Exit mobile version