कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज हल्द्वानी में अधिकारियों की बैठक ली और अधूरे पड़े विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों के लिए दिए गए बजट को मार्च से पहले शत प्रतिशत खर्च करने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता की मॉनिटरिंग करने को कहा।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और नर्स को भी किया सम्मानित
इस दौरान डाक्टर रावत ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक और नर्स को भी सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को हर ग्राम पंचायत स्तर पर जनता मिलन कार्यक्रम कर जनता की समस्याएं सुनने के निर्देश दिए।