Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में मोबाइल और कैमरा ले जानें पर रोक, मंदिर परिसर के इतने दायरे में रील, वीडियो पर पूर्ण प्रतिबंध

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा मई में शुरू होने वाली है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु आनलाइन पंजीकरण करवा रहें हैं।

लिया गया फैसला

इसी बीच विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदारनाथ धाम में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में मोबाइल और कैमरा को पूर्ण प्रतिबंधित किया गया है। ऐसे में कोई इस दायरे में रील, वीडियो नहीं बना सकता। रील, वीडियो बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए परिसर में सघन चेकिंग के लिए पुलिस और प्रशासन की मदद ली जाएगी।

पुलिस के साथ आईटीबीपी और मंदिर समिति के कर्मचारी होंगे तैनात

इस संबंध में श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने बताया है कि धाम की महत्ता और गरिमा सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए यह निर्णय लिया गया है। इस बार, मंदिर परिसर में मंदिर के तीस मीटर के दायरे में कोई भी यात्री सोशल मीडिया से जुड़े उपकरण नहीं ले जा सकेगा। इसके लिए यहां चेकिंग की व्यवस्था की जाएगी। पुलिस के साथ आईटीबीपी और मंदिर समिति के कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

Exit mobile version