Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामले में पत्नी और परिचित पर मुकदमा दर्ज


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है।  एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जब बीते जुलाई महीने में मृतक के भाई ने बिजनौर स्थित कोर्ट में अपील की।

मुकदमा दर्ज-

जिसमें यह कहा गया कि उसके भाई की हत्या की गई है। जिस पर व्यक्ति के भाई ने व्यक्ति की पत्नी और परिचित के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। घटनास्थल भगत सिंह कॉलोनी, दून का होने के चलते केस को जांच के लिए यहां ट्रांसफर कर दिया गया। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत-

जानकारी के अनुसार अकबराबाद जिला बिजनौर निवासी जावेद भगत सिंह कॉलोनी में रहता था। उसके साथ उसकी पत्नी भी रहती थी। अचानक 7 जुलाई को जावेद की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। जिस पर पत्नी और परिचितों ने उसका किसी को बिना बताये अंतिम संस्कार कर दिया।

Exit mobile version