Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जीएसटी निरीक्षक के साथ लूटपाट और मारपीट करने के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर में तैनात सेंट्रल जीएसटी के निरीक्षक कृष्ण पाल निवासी थाना सिविल लाइंस आशियाना कालोनी ने पुलिस को तहरीर देते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्ण पाल का आरोप है कि पांचो ने उनके साथ लूटपाट और मारपीट की। डीआइजी के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जान से मारने की धमकी देकर हो गए फरार

सेंट्रल जीएसटी निरीक्षक कृष्ण पाल ने बताया कि 7 सितंबर 2021 को सुबह करीब 11 बजे वह परिवार न्यायालय जा रहे थे। उन्होंने अपनी कार सिविल लाइंस क्षेत्र में दयानंद डिग्री कालेज रोड़ पर अस्पताल के सामने खड़ी की। इसके बाद वह न्यायालय की ओर जाने लगे। इसी दौरान आरोपित लवलेश, प्रेम पाल व तीन अज्ञात लोग आ गए। उन्होंने कृष्ण पाल को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने कृष्ण पाल की जेब से आठ हजार रुपये भी छीन लिए। इसके बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कृष्ण पाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। इसके बाद डीआइजी से मामले की शिकायत की गई। अब सिविल लाइंस पुलिस ने डीआइजी के आदेश पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version