Site icon Khabribox

उत्तराखंड: ऑनलाइन मोबाइल बेचने की आड़ में दुकानदार से 29 हजार की ठगी करने वाले एजेंट व कंपनी के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

ऑनलाइन मोबाइल बेचने की आड़ में दुकानदार से 28,999 रुपये की ठगी करने के आरोप में एजेंट व कंपनी के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानें पूरा मामला

उधम सिंह नगर से खबर सामने आई है।।एआर टेलीकॉम दुकान के मालिक मो. अजीम पुत्र शकील अहमद निवासी कैनाल कॉलोनी वार्ड 13 ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि वह अपनी दुकान पर ओप्पो, वीवो, रियलमी आदि कम्पनी के मोबाईल फोन नगद व किस्तों पर फाईनेंस कराकर बेचने का कार्य करता है। श्रवण कुमार वर्मा निवासी रूद्रपुर ने उसे बताया कि वह एक कंपनी का एजेन्ट है। बीते 28 अगस्त को श्रवण कुमार वर्मा दुकान पर आया और कम्पनी की स्कीम के बारे में बताया।

श्रवण कुमार ने अभी तक उसे मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया

कंपनी के प्रबन्धक से बात करने के बाद मो. अजीम ने श्रवण की बात पर विश्वास कर लिया। बीते 30 अगस्त को मो. अजीम ने मोबाइल खरीदने के लिए अपने मित्र शाहबाज खान के क्रेडिट कार्ड से 28,999 रुपये की पेंमट श्रवण कुमार को दी। आरोप है कि श्रवण कुमार ने अभी तक उसे मोबाइल उपलब्ध नहीं कराया है। बाद में उसे ठगे जाने का अहसास हुआ। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version