Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जाम लगाकर हाइवे बाधित करने के आरोप में केस दर्ज

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां ऊधम सिंह नगर के काशीपुर में ग्राम धनौरी प्रतापपुर निवासी प्रदीप थापा की कथित हत्या के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने मृतक के परिजनों समेत 11 लोगों व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

जानें पूरा मामला

विदित हो कि 05 जुलाई 2022 की सुबह प्रतापपुर में टीचर्स कॉलोनी को जाने वाले मार्ग के पास गड्ढे में प्रदीप थापा पुत्र जगत सिंह का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद मृतक प्रदीप का शव अन्तिम संस्कार के लिए उसके परिजनों को सौंप दिया गया था। लेकिन परिजनों ने अन्तिम संस्कार करने की बजाए शव को लेकर दोपहर तीन बजे प्रतापपुर चौकी पहुंच गए। इन लोगों ने गौशाला रोड पर चौकी के सामने शव रखकर हेमपुर डिपो और रामनगर-काशीपुर का मुख्य हाइवे बाधित कर दिया। इससे आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस के काफी समझाने पर भी वे नहीं माने।

जाम लगाने के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

एसआई मनोज जोशी की तहरीर पर पुलिस ने जाम लगाने के आरोपी अन्नू उर्फ त्रिलोक भट्ट, राजेश सिंह, गीता, रीमा, विनोद, विमला देवी, रोहित,  गौतम, सूरज थापा, पवन कुमार, करन सिंह आदि के खिलाफ धारा 147/186/341 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version