Site icon Khabribox

उत्तराखंड: पुलिस चैकिंग के दौरान छः लाख से अधिक की नकदी बरामद

श्री देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के आदेशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर/स्पेशल ऑपरेशन के निर्देशन में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चम्पावत के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही  किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।

छ लाख पचास हजार रूपये  बरामद किये गये  

            उक्त के क्रम में दिनांक 25.01.2022 को जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत  स्थैतिक निगरानी टीम (SST- Static Surveillance Team) द्वारा कार्यवाही करते हुए जगपूड़ा बैरीयर बनबसा के पास वाहन संख्या – MP07CE6735 टाटा सफारी में सौरभ मिश्रा पुत्र महेश चन्द्र मिश्रा, निवासी मोहम्मद पंतनगर कालोनी ग्वालियर, थाना यूनिवर्सिटी, जिलाग्वालियर, मध्यप्रदेश के कब्जे से 06,50000/-रू0(छ लाख पचास हजार रूपये) बरामद किये गये ।  

रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है

        उक्त बरामदा धनराशि के संबंध में उक्त व्यक्ति कोई भी वैध साक्ष्य /कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए जिसके आधार पर पुलिस/SST टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु रिटर्निग ऑफिसर /उपजिलाधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

पुलिस व SST टीम बनबसा-

01- श्री हरीश सिंह SST प्रभारी जगपुडा
02-म0उ0नि0 मन्दाकिनी राणा
03- hcp हिम्मत सिंह
04- कानि श्याम लाल
05- कानि0 देशराज
06- कानि0 भारत सिंह
07- HG मदन मोहन

Exit mobile version