Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: एंड्राइड फोन का फर्जी प्ले स्टोर बनाकर साइबर ठगी,  व्हाट्एसप व टेक्सट मैसेज से भेज रहें लिंक

उत्तराखंड में साइबर ठगों का जाल बढ़ता जा रहा है। जो मासूम जनता को अपना शिकार बना रही है। यह साइबर ठग अलग-अलग पैंतरे अपनाकर लोगों को ठग रहे हैं।

लोगों को किया जा रहा जागरूक

अब साइबर ठग एंड्राइड फोन का फर्जी प्ले स्टोर विकसित कर लोगों को ठग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह साइबर ठग लोगों को व्हाट्एसप या टेक्सट मैसेज में फर्जी लिंक भेज रहे हैं। जिस पर लिंक में क्लिक करते ही प्ले स्टोर जैसा दिखने वाला सेम पेज खुल जाता है। इसमें गेम्स, संगीत, वीडियो एडिटिंग, वीडियो कटर समेत डिजिटल लेने देने की सभी प्रकार की एप स्टोर की गई हैं। इन फर्जी एप को इंस्टाल करते ही साइबर ठगों के पास लिंक खोलने वाले का मोबाइल एक्सिस हो जाता है। इसके बाद वह लोगों के खाता खाली कर रहे हैं। ऐसे में नैनीताल पुलिस इन दिनों लोगों को संदिग्ध लिंक में क्लिक न करने, एपीके फाइल डाउनलोड न करने आदि पर साइबर जागरूकता अभियान चला रही है।

Exit mobile version