Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: चारधाम यात्रा पर आ रहें तीर्थयात्री साइबर ठगों से रहें सावधान, इन लिंकों पर हो संदेह तो यहां करें संपर्क

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा आगामी 30 अप्रैल से शुरू हो रहीं हैं। चारधाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण हो रहें हैं।

ठगों से रहें सावधान

ऐसे में साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसे में चारधाम आने वाले तीर्थ यात्रियों को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। इसके लिए तीर्थयात्रियों को अधिकृत वेबसाइट्स से ही ऑनलाइन बुकिंग करने की सलाह दी गई है। साथ ही हेली सेवा बुकिंग तक के लिए तीर्थ यात्रियों के साथ ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जिस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) ने इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर अलर्ट जारी किया है।

यहां करें संपर्क

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आई4सी ने कहा है कि साइबर ठगी, फर्जी विज्ञापन, वेबसाइट या लिंक पर संदेह हो तो इसकी शिकायत अराष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर कर सकते हैं। फर्जीवाड़े का शिकार होने पर 1930 पर फोन पर पूरी जानकारी के साथ उसकी शिकायत करने के लिए कहा है।

Exit mobile version