Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सावधान: प्रदेश में स्क्रब टाइफस का बढ़ा खतरा, सामने आए इतने मरीज, ऐसे करें बचाव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मानसून की बारिश हो रही है। जिसमें सबसे ज्यादा डेंगू का खतरा बना रहता है। लेकिन इस बीच डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच अब स्क्रब टाइफस के मामले भी सामने आ रहे हैं।

बढ़ा इसका खतरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्क्रब टाइफस से पीड़ित दो बच्चे भर्ती हुए हैं। जिसमें पौड़ी गढ़वाल निवासी 15 वर्षीय मानसी सात दिन से तेज बुखार और चार दिन से पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी। जांच में स्क्रब टाइफस की पुष्टि होने पर उसे आईवी एंटीबायोटिक और सहायक उपचार शुरू किया गया। इसके अलावा घनसाली निवासी 11 वर्षीय आशुतोष को सात दिन से बुखार था और भर्ती के समय उसका ब्लड प्रेशर भी लो था। जांच में उसमें भी स्क्रब टाइफस पाया गया। जिनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

रहें सतर्क, करें बचाव

📌📌दुधारू और कृषि उपयोगी पशुओं की रहने की जगह घर से दूर रखें।
📌📌कुत्ते, बिल्ली जैसे पालतू जानवरों की नियमित सफाई करें।
📌📌घर और आसपास की स्वच्छता बनाए रखें।
📌📌जंगल, घास और बगीचे में जमीन पर न लेटें।
📌📌नंगे पैर न चलें, बड़ी झाड़ियों में जाने से बचें।
📌📌बुखार न उतरने या सांस फूलने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

Exit mobile version