Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के लिए हेली यात्रा को सुरक्षित करने के लिए उठाए जा रहे सतर्क कदम, की यह पहल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा की सुविधा मिलती है। जिस पर उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग सर्तकता से कदम उठा रही है।

बरती जा रही सतर्कता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदेश में इस वर्ष पहले चरण की चारधाम यात्रा में हेली दुघर्टनाओं की खबरें सामने आई थी। जिसके बाद अब उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विभाग सर्तकता से कदम उठा रही है। अब दूसरे चरण की हेली यात्रा को सुरक्षित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में केदारनाथ धाम के लिए चलने वाली हेली सेवाओं की सीसी कैमरे से निगरानी रखी जा रहा है। साथ ही हेलीपैड में सीसी कैमरे लगाए गए हैं तो वहीं हेलीकाप्टर में भी एयरबोन इमेज रिकार्डिंग सिस्टम सक्रिय किया गया है ताकि उड़ान के दौरान भी रिकार्डिंग चलती रहे।

Exit mobile version