Site icon Khabribox

उत्तराखंड: CBI के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, इस मिशन के लिए हुआ चयन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सीबीआई के पुलिस उपाधीक्षक तेज प्रकाश देवरानी का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए चयन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। वह ग्राम देवराना, ब्लॉक यमकेश्वर, जिला पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी हैं और वर्तमान में साकेत कॉलोनी, ब्लॉक – ए, अजबपुर कलां देहरादून में रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इससे पहले तेज प्रकाश देवरानी को वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए भी चुना गया था। कई उपलब्धियां उनके नाम है। डीएसपी देवरानी वर्तमान में सीबीआई, नीति प्रभाग, नई दिल्ली में डीएसपी (नीति) के रूप में तैनात हैं।

Exit mobile version