Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारत की जनगणना 2027: कल 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे ऑनलाइन भर सकेंगे फॉर्म, जानें 7 आसान चरण

​उत्तराखंड: देश में होने वाली आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इसके तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना का विशेष चरण चलाया जा रहा है।

भरना होगा डेटा

जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे खुद अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। ‘स्व-गणना मेरी जिम्मेदारी, राष्ट्र निर्माण में मेरी भागीदारी’ के नारे के साथ शुरू हो रहे इस अभियान के तहत नागरिकों को पोर्टल पर जाकर खुद डेटा भरना होगा।

​घर बैठे स्व-गणना करने के 7 सरल चरण

1. ​चरण 1: जनगणना 2027 की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
2. ​चरण 2: अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) के जरिए पंजीकरण करें।
3. ​चरण 3: परिवार के मुखिया का विवरण भरें।
4. ​चरण 4: परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें।
5. ​चरण 5: पता, शिक्षा, व्यवसाय एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।
6. ​चरण 6: भरी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जाँच करें।
7. ​चरण 7: “Submit” पर क्लिक कर अपनी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी करें।

की यह अपील

​प्रशासन ने अपील की है कि सफल सबमिशन के बाद मिलने वाली संदर्भ संख्या (Reference Number) को सुरक्षित अवश्य रखें। आपकी सही जानकारी ही देश के सही विकास का आधार बनेगी, इसलिए जनगणना 2027 में बढ़-चढ़कर भाग लें और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।

Exit mobile version