Site icon Khabribox

उत्तराखंड: मृतक महिला का जारी कर दिया वैक्सीन की दूसरी डोज का प्रमाण पत्र, जानें कहां का है मामला

काशीपुर में स्वास्थ्य विभाग ने मृतक महिला के कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का प्रमाण पत्र जारी कर दिया।

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की:

एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गिरीताल रोड निवासी आर्यन नामदेव ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि मोहल्ला सिंघान निवासी चंचल रानी को कोविडशील्ड की पहली डोज 7 मई 2021 को लगी थी। 13 मई 2021 को उनकी मृत्यु हो गई। 29 जनवरी 2022 को एक मैसेज प्राप्त हुआ। जिसमें चंचल रानी को पीएचसी नारायण नगर से दूसरी डोज लगने का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय को गलत आंकड़े उपलब्ध कराए जा रहे हैं:

आर्यन नामदेव ने आरोप लगाया है टीकाकरण में वाहवाही लूटने के लिए गलत आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Exit mobile version