उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के चमोली में बीते शुक्रवार को भारी बर्फबारी से माणा गांव के पास अचानक से एक ग्लेशियर टूट गया। इस ग्लेशियर के टूटने से बॉर्डर रोड्स आर्गेनाईजेशन (बीआरओ) के कई मजदूर दब गए।
इतने श्रमिकों की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें सभी मजदूरों को निकाल लिया गया है। श्रमिकों में से 08 की मौत हो गई है। हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव रविवार को बरामद हो गये है। इस संबंध में चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने यहां बताया कि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में 54 मजदूर फंस गये थे, जिनमें से 46 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि आठ की मौत हो गयी है। रविवार को जिन चार मजदूरों के शव बरामद हुए, उनकी पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28), हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) और देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र के अरविंद (43) के रूप में हुई है।