Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बर्फ की चादर से ढके चमोली के गांव, ठंड से नहीं कोई राहत

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदल रहा है और  कई दिनों से लगातार ठंड बढ़ रही है। वही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी है और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है।

बर्फ से ढके यह क्षेत्र-

आज सुबह देहरादून सहित राज्य के सभी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। लगातार हो रही रही बर्फबारी से चमोली जनपद में 50 से अधिक गांव बर्फ की चादर से ढक गए हैं। इसके अलावा बदरीनाथ धाम में करीब चार और हेमकुंड में पांच फिट तक बर्फ जमी है। केदारनाथ सहित औली व अन्य ऊंची चोटियां बर्फ से ढक गईं हैं।

Exit mobile version