उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। होमगार्ड भर्ती के मानकों में बदलाव हुआ है। यह बदलाव होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने किया है।
अक्टूबर में होगी परीक्षा, अलग से जारी होगी सूचना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नये बदलावों के मुताबिक उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने शारीरिक दक्षता परीक्षा संबंधी संशोधित विज्ञापन जारी कर दिया है। जो मई माह में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ने शारीरिक दक्षता का पाठ्यक्रम संशोधित कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब पुरुष अभ्यर्थी को तीन किलोमीटर की दौड़ चाल अधिकतम 14 मिनट में पूरी करनी होगी। वहीं लंबी कूद कम से कम 15 फिट की होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों के लिए तीन किमी की दौड़ चाल अधिकतम 15 मिनट में और लंबी कूद 12 फिट न्यूनतम रखनी होगी। आयोग की ओर से अक्तूबर में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित होगी।