Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रांतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों के पदभार में बदलाव, देखें नामों की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 15 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है।

आदेश जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार पीपीएस जोधराम जोशी को उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, राजन सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय और कमला बिष्ट को अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण, पुलिस मुख्यालय के पद पर तैनाती दी गई है। इसके साथ ही शासन ने हाल ही में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत 11 पीपीएस अधिकारियों को भी नई तैनाती दी है।

Exit mobile version