उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देहरादून में जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) कार्यालय द्वारा सहायक अध्यापक (विशेष शिक्षा) पदों के लिए प्रमाण पत्र सत्यापन और काउंसलिंग की तिथि में बदलाव हुआ है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व निर्धारित तिथि 24 जून 2025 थी। जिसके स्थान पर अब यह 29 जून 2025 को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय मयूर विहार, सहस्त्रधारा देहरादून में सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक प्रेम लाल भारती ने बताया कि संशोधित पात्र अभ्यर्थियों की सूची 26 जून 2025 को विभागीय वेबसाइट www.schooleducation.uk.gov.in पर जारी होगी।