Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस परीक्षा की तिथि में बदलाव, एक क्लिक में देखें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमेन अनुदेशक) परीक्षा-2023 की परीक्षा तिथि में बदलाव हुआ है।

अगस्त में होगी परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव कांवड़ मेले को लेकर किया गया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आयोग ने राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु (फोरमेन अनुदेशक) परीक्षा-2023 के अंतर्गत रिक्त 37 पदों पर अक्टूबर 2023 में विज्ञप्ति जारी की थी। लोक सेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर दिनांक 26 अप्रैल 2024 में उक्त परीक्षा की प्रस्तावित तिथि 31 जुलाई 2024 उल्लेखित की गई थी। अब यह परीक्षा नवीन तिथि 7 अगस्त 2024 को आयोजित होगी।

Exit mobile version